मजहब का बहुत सम्मान करता है यह एक्टर, स्टार होने के बावजूद नमाज का एक भी दिन नहीं छोड़ता

दुनिया में मौजूद हर एक इंसान का कोई न कोई मजहब है। हर इंसान अपने धर्म का पूरा सम्मान करता है और पूजा-पाठ या नमाज़ की अहमियत को अच्छी तरीके से समझता है, लेकिन कुछ लोगों का काम ही ऐसा होता है कि उन्हें ऊपर वाले के लिए ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता है, बॉलीवुड सितारों के साथ भी ऐसा ही होता है। सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार भी रोजाना नमाज नहीं पढ़ पाते हैं, लेकिन एक स्टार ऐसा भी है जो एक्टर होने के बावजूद नमाज का एक भी दिन नहीं छोड़ता।

Third party image reference
हम बात कर रहे हैं एक्टर शोएब इब्राहिम की। बटालियन से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले बॉलीवुड अभिनेता शोएब एक टीवी अभिनेता भी हैं। साल 2009 मे इन्होने टीवी सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी के कई सीरियलों के लिए काम कर चुके अभिनेता शोएब इब्राहिम मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वज्ज धर्म का पूरा सम्मान करते हैं और नमाज़ की अहमियत को अच्छी तरीके से समझते हैं।

Third party image reference
वैसे तो मुस्लिम धर्म में हर रोज 5 बार नमाज पढ़ने का प्रावधान है, लेकिन इब्राहिम दिन में कम से कम एक बार नमाज जरूर पढ़ते हैं। इब्राहिम नमाज के लिए अक्सर मस्जिद पहुंचते हैं। कभी वह अकेले तो कभी अपने पिता को लेकर भी पहुंचते हैं। वह अक्सर तस्वीरों को साझा करते रहते हैं और अपने धर्म के सम्मान में कुछ बातें भी लिखते हैं।

Third party image reference
टीवी के इस जाने-माने अभिनेता की धर्मपत्नी भी टीवी के एक जानी-मानी अभिनेत्री है। ससुराल सिमर का फेम टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ से इस अभिनेता ने शादी की है, जो एक विपरीत धर्म की है। शोएब और दीपिका की जोड़ी पूरे टीवी जगत की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है।
मजहब का बहुत सम्मान करता है यह एक्टर, स्टार होने के बावजूद नमाज का एक भी दिन नहीं छोड़ता मजहब का बहुत सम्मान करता है यह एक्टर, स्टार होने के बावजूद नमाज का एक भी दिन नहीं छोड़ता Reviewed by Realpost today on 6:12 AM Rating: 5
Powered by Blogger.