मुस्लिम सितारों ने अयोध्या पर फैसला आते ही कही ऐसी बातें, इस एक्टर ने कहा- अगर राम मंदिर..



कई सालों तक इंतजार करने के बाद आखिरकार वह फैसला आ ही गया, जिसका पूरा भारत देश इंतजार कर रहा था । सुप्रीम कोर्ट ने आज 9 नवंबर को अयोध्या की विवादित जमीन पर फैसला सुना दिया है । फैसले में कहा गया है कि विवादित ढांचे की जमीन हिंदुओं को दी जाए और मुस्लिमों को अलग से मस्जिद के लिए जमीन दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय पर पूरा देश खुश है । ऐसे में समाज और देश के बड़े मुद्दे पर अपने बयान रखने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं । सोशल मीडिया पर उन्होंने भी राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला आते ही अपनी राय फैंस के साथ शेयर की और हर कोई शांति की अपील कर रहा है । आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही मुस्लिम सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस फैसले पर अपनी राय रखी और फैंस को मिलजुल कर रहने के लिए कहा ।

Third party image reference
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अयोध्या मामले पर फैसला आते ही लिखा कि, 'मेरी आप सभी लोगों से यही गुजारिश है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें और उसका स्वीकार करें . जय हिंद ।'

Third party image reference

Third party image reference
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हुमा कुरैशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरे प्यारे भारतवासियों आज अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें हम सभी एक साथ मिलकर एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़े यही जरूरत है।' हुमा कुरैशी ने ट्वीट करके अपने सभी देशवासियों को फैसले का सम्मान करने की अपील की है और मिलजुलकर रहने को कहा है ।

Third party image reference
.बॉलीवुड फिल्म 'आर्टिकल 15' में अपने किरदार से लोगों के दिल जीतने वाले मोहम्मद जीशान अय्यूब ने भी इस फैसले पर अपनी राय रख कर कहा कि, 'धर्म इमारतों में नहीं बसता, फैसला चाहे कुछ भी हो दिल में हमेशा प्यार रखना चाहिए, सारे मिलकर हिंदुस्तानियत जिंदा रखिएगा ।'

Third party image reference
बॉलीवुड के सबसे बड़े फ्लॉप एक्टर कमाल आर खान ने अपने ट्वीट किया की, 'यदि एक राम मंदिर पूरे भारत में शांति ला सकता है तो मुस्लिम नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस ले लेना चाहिए था और सरकार को तुरंत मंदिर बनाने की अनुमति दे देनी चाहिए थी, मैं ऐसा सोचता हूं ।' कमाल आर खान के इस ट्वीट के बाद लोग इनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और कई लोग इसकी यह बात से सहमत है ।

Third party image reference

मुस्लिम सितारों ने अयोध्या पर फैसला आते ही कही ऐसी बातें, इस एक्टर ने कहा- अगर राम मंदिर.. मुस्लिम सितारों ने अयोध्या पर फैसला आते ही कही ऐसी बातें, इस एक्टर ने कहा- अगर राम मंदिर.. Reviewed by Realpost today on 5:10 PM Rating: 5
Powered by Blogger.