Image- abpnews.abplive.in
गुरूवार को पूरा देओल परिवार करण की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए 'पीवीआर सिनेमाज़' पहुंचा। इस मौके पर दो ऐसे लोग भी दिखे जो आमतौर पर लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं। एक थीं धर्मेंद्र की पहली बीवी 'प्रकाश कौर'। दूसरी थीं सनी देओल की बीवी 'पूजा देओल'।
Image- abpnews.abplive.in
पूजा ना किसी अवॉर्ड शो में जाती हैं और ना ही बॉलीवुड की किसी पार्टी में शामिल होती हैं। ऐसे में पूजा को 'ईद का चाँद' कहना गलत नहीं होगा। पूजा ने काले रंग के टॉप के साथ जींस पहनी हुईं थी।
Image- indiatvnews.com
पूजा को देखते ही सभी फोटोग्राफर्स में होड़ सी लग गयी। पूजा सीढ़ियों से उतर रहीं थी, उन्होनें मीडिया को देखते ही कैमरों से बचकर जल्द-से-जल्द गाड़ी में बैठने की कोशिश की। फिर भी पूजा कैमरों में कैद हो ही गयीं। लगता है पूजा को बॉलीवुड की चकाचौंध से भरी दुनिया पसंद नहीं है।
Image- abpnews.abplive.in
बता दें कि बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल और बेटे के साथ वहां पहुंचे थे। क्या आपने करण की ये फिल्म देख ली है? अपने विचार कमैंट्स में बताएं।
ईद के चाँद से कम नहीं है सनी देओल की बीवी, बेटे की फिल्म स्क्रीनिंग पर कैमरों से बचती दिखी
Reviewed by Realpost today
on
5:04 PM
Rating: