कुछ दिन पहले लखनऊ की सड़कों पर एक 8 फुट 3 इंच लंबे आदमी को अकेले भटकते हुए देखा गया था। वह बड़ी मुश्किल से लोगों को अपनी बात समझा पा रहा था क्योंकि उसकी भाषा अलग थी। यही नहीं वह कद काठी और वेशभूषा से भी भारतीय नहीं लग रहा था।
Third party image reference
इतने लंबे व्यक्ति को देखकर भारतीय लोग आश्चर्यचकित थे। कुछ लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे थे तो कुछ उसकी बातें समझने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि उसकी मदद करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया।
Third party image reference
बाद में पता चला कि उसका नाम शेरखान है और वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। वह भारत वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को देखने के लिए आया था जिसका आयोजन भारत में हुआ था।
Third party image reference
वह लखनऊ की सड़कों पर अपने लिए एक होटल का कमरा ढूंढ रहा था। उसकी अजीबोगरीब वेशभूषा और लंबी कद काठी को देखते हुए किसी भी होटल ने उसे रहने के लिए कमरा नहीं दिया। वह रात भर भटकता रहा अंत में वह पुलिस स्टेशन पहुंचा।
Third party image reference
शेर खान ने अपनी बात बहुत मुश्किल से पुलिस को समझाई, तब पुलिस ने उसकी मदद की और उसे एक कमरा दिलवाया।
Third party image reference
इस कहानी से हमें सीख मिलती है कि कभी-कभी अजीब दिखने वाले लोग दिल के अच्छे होते हैं। किसी की पर्सनैलिटी को देखकर उसके चरित्र का आकलन नहीं करना चाहिए। मदद करने के लिए हमेशा पहल करनी चाहिए।
Third
रात भर लखनऊ की सड़कों पर भटकने वाला ये 8 फुट 3 इंच लंबा आदमी कौन था, हो गया खुलासा
Reviewed by Realpost today
on
9:40 AM
Rating:




