
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिन अपने घर पर आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसे ही सामने आई बॉलीवुड और सुशांत के फैंस सदमें में आ गए। वहीं उनके पिता का कहना था कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ही सुशांत ने उनसे बात की थी और उन्हें नहीं लगता कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है।
हालांकि सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ है कि उन्होंने आत्महत्या ही की है। सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में किया गया। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आत्महत्या ही की है। सुशांत का परिवार मुंबई पहुंच चुका है। मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर उनका परिवार बेहद दुखी नजर आया। आज सुशांत का अंतिम संस्कार होना है।
सुशांत की हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने उनके जाने से गहरे सदमें में हैं। उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट किया, इसमें कोई सीक्रेट नहीं है कि सुशांत पिछले कुछ सालों से काफी बुरे दौर से गुजर रहे थे। उनके इस बुरे दौर में फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं हुआ और न ही किसी ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। उनके बारे में यह पोस्ट इस बात को बयां करने के लिए है कि इंडस्ट्री में कितना छिछलापन है। यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है। आरआईपी।
वहीं प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने भी सुशांत की मौत पर शोक मना रही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर वार किया। निखिल ने ट्वीट किया, कभी-कभी हमारी मूवी इंडस्ट्री का दिखावा मुझे शर्मिंदा कर देता है। बड़े-बड़े ताकवर लोग बड़ा जोर देकर यह कह रहे हैं कि उन्हें टच में रहना चाहिए था। सच ये है कि आप नहीं थे और इसलिए क्योंकि उनका करियर ढलान पर था। क्या आप इमरान खान, अभय देओल और बाकियों के टच में हैं? अपने दूसरे ट्वीट ने निखिल ने लिखा, काश तुम्हारे पास कोई और रास्ता होता। हर वक्त जब कोई अपने लिए मौत चुनता है तो हम लोग अंदर तक हिल जाते हैं। सोचता हूं कि क्या कोई और रास्ता रहा होगा? काश कि तुम्हारे पास कोई और भी रास्ता होता सुशांत।
आखिरकार सामने आई सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ बड़ा खुलासा
Reviewed by Realpost today
on
1:00 AM
Rating: