नमस्कार, वक़्त के साथ-साथ रिश्तों के बारे में दुनिया की सोच बदलती जा रही है, आजकल शादी से पहले बच्चा होना एक आम बात हो गयी है। इस नए ट्रेंड को फॉलो करने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। आज हम साउथ और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री 'एमी जैक्सन' की बात करने वाले हैं।

साल 2018 के वैलेंटाइन डे पर एमी ने खुलासा किया था कि वह 'जॉर्ज पानायियोतो' को डेट कर रही हैं। उनका रिश्ता गहरा होता गया और नए साल के मौके पर दोनों ने सगाई कर ली थी। उसके कुछ ही समय बाद एमी के गर्भवती होने की खबर सामने आ गई थी।
एमी इस दौरान अपनी तस्वीरें शेयर करती रहतीं थी। लंबे इंतज़ार के बाद सोमवार को एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए खुशखबरी दी कि उनका बेटा हुआ है। उन्होनें अपने बेटे का नाम 'ऐंड्रियाज़' रखा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अस्पताल में अपने बेटे को दूध पिला रही हैं और जॉर्ज उनके माथे को चूम रहे हैं।
यह तस्वीर शेयर करते हुए एमी ने लिखा-"हमारा एंजेल, इस दुनिया में स्वागत है ऐंड्रियाज़"। एमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की। एमी की ज़िंदगी में रौनक आ गयी है और वो माँ बनने के इस खुशनुमा एहसास को खुल के जी रही हैं। बता दें कि एमी के मंगेतर जॉर्ज का नाम UK के अमीर लोगों में आता है।
लंदन में उनके कई लग्जरी होटल हैं, जिनमें हिल्टन और डबल ट्री शामिल हैं। वह ब्रिटिश प्रॉपर्टी डेवलपर एंड्रस पानायियोतो के बेटे हैं। 'आजतक' की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 40 करोड़ पाउंड यानी 3600 करोड़ रूपए से भी ज़्यादा है। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं और कमैंट्स में एमी को बधाई देना ना भूलें।
इस अभिनेत्री ने बिना शादी किए दिया बच्चे को जन्म, 3600 करोड़ की संपत्ति का मालिक है मंगेतर
Reviewed by Realpost today
on
8:32 PM
Rating: