नमस्कार, अमिताभ ने अपने बेमिसाल अभिनय से इंडस्ट्री में कभी ना टूटने वाले कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ 77 वर्ष के हो चुके हैं। इस उम्र में भी वह उसी जोश के साथ काम कर रहे हैं।
Image- inextlive.com
इन दिनों वह आयुष्मान संग फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीँ 'ब्रह्मास्त्र' की फ़ाइनल बारीकियों को पूरा करने के लिए भी वक़्त निकाल रहे हैं। बस इतना ही नहीं बच्चन साहब इस सब के अलावा 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग भी कर रहे हैं। अब इसी सब के चलते एक बुरी खबर आई है।
Image- dailyasianage.com
डॉक्टरों ने अमिताभ को उनके स्वास्थ्य को लेकर आखिरी चेतावनी दे डाली है। डॉक्टरों के अनुसार अमिताभ को किसी भी हाल में अपना वर्कलोड कम करना ही पड़ेगा नहीं तो उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भारी समस्या हो सकती है, मामला बहुत गंभीर हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले अमिताभ लीवर में परेशानी होने की वजह से अस्पताल में एडमिट भी हुए थे।
Image- dailymail.co.uk
अमिताभ ज़्यादा लंबा सफर नहीं कर पा रहे हैं, यही कारण है जो उन्हें 'संयुक्त अरब अमीरात' में एक बुक फेयर अटेंड करने का प्लान रद्द करना पड़ा। बीते अगस्त महीने में अमिताभ ने खुलासा किया था कि उनका 75% लीवर नाकाम हो चुका है।
Image- m.dailyhunt.in
उम्मीद करते हैं कि अमिताभ डॉक्टरों की इस फ़ाइनल चेतावनी को गंभीरता से लेंगे और काम से छुट्टी लेकर आराम करेंगे। हम अमिताभ के लिए प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि वह जल्द-से-जल्द ठीक हो जाएं। आप भी कमैंट्स में उनके लिए ढेर सारा प्यार भेजें।
अमिताभ के बारे में आई बुरी खबर, डॉक्टरों ने बच्चन साहब को दे डाली है आखिरी चेतावनी!
Reviewed by Realpost today
on
5:16 PM
Rating:


