
दोस्तों, करीब २३ साल पहले गोविंदा की साल १९९६ में आयी फिल्म 'छोटे सरकार' का वो गाना तो आपको याद ही होगा जिसके बोल 'एक चुम्मा तू मुझको उधार देइ दे और बदले में यूपी-बिहार लई ले' थे। अभिनेता गोविंदा के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अभिनय किया था। गाना जबरदस्त हिट रहा, गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के स्टारडम को भी इस गाने की वजह से काफी मदद मिली।
Third party image reference
साल १९९७ में पाकुड़ (जो कि अब झारखण्ड में है) सीजेएम की कोर्ट में गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी जिसमें ये कहा गया कि ये गाना अशालीनता होने के साथ-साथ, बिहार और यूपी की अवमानना (बेइज्जती) करता है। यह याचिका मोहिनी मोहन तिवारी की ओर से दाखिल की गयी थी।
Third party image reference
सीजेएम ने इस याचिका पर सख्त कार्यवाही करते हुए गोविंदा और शिल्पा को सेक्शन २९४ यानी अशालीनता और सेक्शन ५०० यानी अवमानना के तहत नोटिस जारी कर दिया था। मगर हुआ कुछ ऐसा कि ये जारी नोटिस सही पते पर पहुंच नहीं पाया और ऐसे में गोविंदा और शिल्पा शेट्टी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो सके। जिसकी वजह से कोर्ट ने गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
Third party image reference
ये नोटिस ठीक पते पर पहुंच गया और जब गोविंदा को इसके बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने साल २००१ में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इस कार्यवाही पर रोक लगाने की अपील की। ठीक वैसा ही शिल्पा शेट्टी ने भी किया।
Third party image reference
कोर्ट का नोटिस पहुंचने में ४ साल लग गए और इस केस का फैसला आने में २३ साल लग गये, जिसमें आखिरकार गोविंदा और शिल्पा को इस मामले से राहत मिल गयी। जस्टिस अमिताभ गुप्ता ने इस केस का फैसला गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के हक़ में सुनाया और कहा कि फ़िल्मी सितारों पर आम क़ानून लागू नहीं होते क्यूंकि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट १९५२ के तहत पास किया गया था। इसी वजह से जस्टिस अमिताभ गुप्ता ने निचली अदालत का आदेश रद्द करते हुए २३ साल बाद ही सही मगर चुम्मे वाले गाने से केस से गोविंदा और शिल्पा शेट्टी को राहत दे दी है।
Third party image reference
आपको बता दें कि इन २३ सालों में बॉलीवुड में ऐसे कई गाने आये जैसे 'लैला तेरी ले लेगी', 'नाचों सारे जी फाड़ के', 'कुण्डी मत खड़काओं राजा' और 'भीगे होंठ तेरे' जैसे गाने आये और चले गये, अब आने वाले समय में ऐसे और कितने गाने आ सकते है ये तो बॉलीवुड ही जाने।
जेल जाने से बचे गोविंदा, २३ साल पहले चुम्मे वाले गाने के लिए दर्ज हुआ था केस
Reviewed by Realpost today
on
6:25 AM
Rating:




