
दोस्तों, वैसे तो नाम और उपनाम बदलने की परंपरा हमारे भारत में महिलाओं के विवाह के बाद होती है। जिसमें महिलाएं अपना उपनाम बदलकर पति के उपनाम को अपना लेती है। मगर आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपने नाम से उपनाम ही हटा दिया और कुछ ने तो अपने नाम तक बदल दिए है।
Third party image reference
गोविंदा
बॉलीवुड के हीरो न। १ गोविंदा का असली नाम 'गोविन्द अरुण आहूजा' है, मगर इन्होंने अपने उपनाम को त्याग दिया और गोविंदा के नाम से प्रसिद्ध रहे।
Third party image reference
तब्बू
इनका पूरा नाम 'तबस्सुम हाश्मी' है मगर इन्हें तब्बू के नाम से बॉलीवुड में जाना जाता है।
Third party image reference
रणवीर सिंह
बॉलीवुड में हॉट अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह का पूरा नाम 'रणवीर सिंह भावनानी' है।
Third party image reference
रेखा
सदाबहार अदाकारा और बॉलीवुड की बेहद प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का असली नाम 'भानुरेखा गणेशन' है, मगर अपने पूरे करियर में इन्हें रेखा के नाम से ही जाना गया।
Third party image reference
धर्मेंद्र
बॉलीवुड में 'हीमेन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के दोनों बेटों ने अपने पिता के उपनाम का इस्तेमाल करते हुए अपने नाम के आगे देओल लगाया है मगर यह उपनाम धर्मेंद्र ने त्याग दिया। जब कि इनका असली नाम 'धरम सिंह देओल' है।
Third party image reference
जीतेन्द्र
इनके दोनों बच्चों एकता कपूर और तुषार कपूर को बॉलीवुड अच्छी तरह से जानता है मगर बहुत कम लोगों को यह पता है कि जीतेन्द्र का असली नाम 'रवि कपूर' है।
Third party image reference
श्रीदेवी
मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी जो आज हमारे बीच नहीं है, इनका पूरा नाम 'श्री अम्मा यंगर अय्यपन' था, मगर इन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम बदलकर श्रीदेवी रखा था।
Third party image reference
हेलन
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा और अभिनेता सलमान खान की सौतेली मां हेलन का पूरा नाम 'हेलन अन्न रिचर्डसन' है।
Third party image reference
दिलीप कुमार
उस समय 'बॉम्बे टॉकीज' की मालकिन देविका रानी ने 'मुहम्मद युसूफ खान' नामक शख्स को बॉलीवुड में काम करने से पहले तीन नामों में से एक नाम का चुनाव करने को कहा था जो जहांगीर, वासुदेव और दिलीप कुमार थे। इन्होंने दिलीप कुमार नाम को चुना था।
Third party image reference
मनोज कुमार
इनका असली नाम 'हरिकृष्णगिरी गोस्वामी' था, मगर ये दिलीप कुमार के बहोत बड़े फैन थे तो इन्होंने दिलीप कुमार की साल १९४९ में आयी फिल्म 'शबनम' के किरदार का नाम चुनकर अपना नाम मनोज कुमार रख लिया था।
Third party image reference
मधुबाला
बहुत कम लोग ये जानते है कि मधुबाला का असली नाम 'मुमताज़ बेगम जहां देहलावी' था। जब ये बाल कलाकार के रूप में परदे पर आती तो फिल्मों में इनके नाम को 'बेबी मुमताज़' दिखाया जाता था। महज १४ साल की उम्र में इन्होंने राज कपूर की अभिनेत्री के रूप में साल १९४७ में 'नील कमल' नामक फिल्म की थी जिसमें इनका नाम आखरी बार फिल्म में 'मुमताज़' दिखाया गया था, इसके बाद बदलकर हर फिल्म में मधुबाला रख लिया गया।
Third party image reference
संजीव कुमार
बॉलीवुड में निर्देशक सावन कुमार ने अपनी फिल्म में लेने से पहले 'हरिभाई जरीवाला' का नाम बदलकर संजीव कुमार रख दिया था जो इनके करियर में और लोगों के बीच आजीवन रहा।
Third party image reference
रजनीकांत
दक्षिण के फिल्मों में अपनी और बॉलीवुड में अपनी पहचान रजनीकांत के नाम से बनाने वाले इस सुपरस्टार अभिनेता का असली नाम 'शिवजीराव गायकवाड़' है।
Third party image reference
प्रीति ज़िंटा
बॉलीवुड की इस सुन्दर अभिनेत्री का असली नाम 'प्रीतम ज़िंटा सिंह' है।
Third party image reference
मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के सुपर डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम 'गौरांगो चक्रवर्ती' है।
Third party image reference
राजकुमार
बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से पहले राजकुमार, मुंबई पुलिस में 'सब-इंस्पेक्टर' हुआ करते थे। तब इनका नाम 'कुलभूषण पंडित' था, मगर बॉलीवुड में आते ही इन्होंने अपना नाम बदलकर राजकुमार रख लिया था।
Third party image reference
किशोर कुमार
बॉलीवुड में अभिनेता होने के साथ-साथ अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले किशोर कुमार का असली नाम 'आभास गांगुली' था।
Third party image reference
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में खिलाडी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार का असली नाम 'राजीव हरी ओम भाटिया' है। इनकी पहली फिल्म 'दीदार' के निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती ने इनका नाम बदल कर अक्षय कुमार रखा था।
Third party image reference
अजय देवगन
अपनी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' से एक्शन हीरो कहलाने वाले अजय देवगन का असली नाम 'विशाल देवगन' है।
Third party image reference
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार का दर्जा हासिल करने वाले राजेश खन्ना का असली नाम 'जतिन खन्ना' था, इन्हें पूरा बॉलीवुड 'काका' के नाम से पुकारा करता था।
Third party image reference
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक की उपलब्धि हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन का असली नाम 'इंकलाब श्रीवास्तव' था।
Third party image reference
ऋतिक रोशन
निर्देशक राकेश रोशन जो संगीतकार रोशनलाल नागरथ के बेटे है ऋतिक रोशन के पिता है। राकेश रोशनलाल नागरथ ने अपने नाम से उपनाम हटाकर केवल रोशन नाम रखा जो ऋतिक रोशन भी अपने नाम के आगे लगाते है, ऋतिक रोशन का असली नाम 'ऋतिक राकेश नागरथ' है।
Third party image reference
सनी देओल
बॉलीवुड में पिता की तरह अपना रुतबा बनाने वाले सनी देओल का असली नाम 'अजय सिंह देओल' है।
Third party image reference
बॉबी देओल
फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदम रखने वाले बॉबी देओल का असली नाम 'विजय सिंह देओल' है।
ये है बॉलीवुड के कलाकारों के असली नाम, कुछ ने तो हटा दिए है अपने उपनाम
Reviewed by Realpost today
on
6:35 AM
Rating:























