जैसे ही इंडियन आइडल 11 का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ वैसे ही यह शो काफी चर्चा में आ गया। इस छोटे से वीडियो क्लिप में एक कंटेस्टेंट शो की जज बनीं नेहा कक्कड़ को मंच पर गाल पर किस करते नजर आ रहा है। जिसके बाद सब जगह बस इसी बात की चर्चा हो रही है एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को गाल पर किस कर लिया। लेकिन बाद में उस लड़के का क्या हुआ? आज हम आपको बता रहे हैं।
Third party image reference
बता दें कि इन दिनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 11 को जज कर रही हैं। उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों राजस्थानी वेशभूषा में एक कंटेस्टेंट मंच पर आया और नेहा कक्कड़ से मिलने की जिद करने लगा। नेहा जैसे ही मंच पर उससे मिलने आईं, उस लड़के ने उन्हें गले लगाते हुए गाल पर जबरन किस कर लिया जिसे देखकर अनु मलिक और विशाल ददलानी भी शॉक्ड हो गए।
Third party image reference
सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने भी इस कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी। लोग विशाल ददलानी से पूछ रहे थे आपने आपके सामने ऐसा कैसे होने दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा सर उस लड़के को एक जोरदार चांटा मारना चाहिए था। उसकी हिम्मत कैसे हुई। विशाल ने इस पर रिप्लाई देते हुए लिखा
Third party image reference
इतना सब होने के बाद हमने डिसाइड किया हमें पुलिस को बुलाना चाहिए। हम पुलिस को बुलाने वाले थे लेकिन नेहा ने कहा हम उस लड़के को पुलिस को नहीं सौंपेंगे। हमें उस लड़के को मनोवैज्ञानिक सपोर्ट देना चाहिए। हम कोशिश करेंगे उस लड़के का बेहतर इलाज हो सके। बता दें कि नेहा को किस करने वाले उस लड़के का नाम मिलन राजपूत है। वह नेहा कक्कड़ के लिए ढेर सारे गिफ्ट भी लेकर आया था।
दोस्तों नेहा कक्कड़ के इस डिसीजन पर आप क्या सोचते हैं हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। पोस्ट को लाइक और शेयर करें एवं हमें फॉलो करें धन्यवाद
नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती किस करने वाले लड़के का बाद में क्या हुआ, आप भी जान लीजिए
Reviewed by Realpost today
on
5:14 PM
Rating:


