इंजेक्शन से अमिताभ के शरीर में पहुंचाई जा रही है दवा, डॉक्टर ने दी एक्टिंग छोड़ने की सलाह

Image result for इंजेक्शन से अमिताभ के शरीर में पहुंचाई जा रही है दवा,बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिये। इस मौके पर उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब फिल्मों से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन वह फिलहाल एक्टिंग को अलविदा नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि डॉक्टर उन्हें काम से छुट्टी लेकर घर बैठने और आराम फरमाने की हिदायत दे रहे हैं। मगर वह जल्द वापस लौटकर काम शुरू करना चाहते हैं।

Third party image reference
अमिताभ ने अपने घर में डॉक्टरों के बीच की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने स्वास्थ्य का अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, 'बढ़ते उम्र के साथ झंझावातों से घिरा हूं, सेहत के इस फेर में हर तरह से एक नली गुजर रही है। किसी में सलाइन वॉटर, किसी से इंजेक्शन तो कहीं एक ओर सोनोग्राफ मीटर है। इंजेक्शन से शरीर में दवा पहुंचाई जा रही है।'

Third party image reference
हालांकि अमिताभ बच्चन किसी भी हालत में एक्टिंग से दूर नहीं होना चाहते हैं। वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। अमिताभ बच्चन की चार फिल्में लाइन में हैं। इनमें झुंड, चेहरे, गुलाबो सिताबो और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन अभी चल रहा है।

इंजेक्शन से अमिताभ के शरीर में पहुंचाई जा रही है दवा, डॉक्टर ने दी एक्टिंग छोड़ने की सलाह इंजेक्शन से अमिताभ के शरीर में पहुंचाई जा रही है दवा, डॉक्टर ने दी एक्टिंग छोड़ने की सलाह Reviewed by Realpost today on 5:14 PM Rating: 5
Powered by Blogger.