37 साल पुरानी फोटो शेयर कर अनुपम खेर ने पूछा, इनमें से आप किन किनको पहचानते हैं ?


मुंबई। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर 37 साल पुरानी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो खुद भी नजर आ रहे हैं। यह फोटो 1983 की है और ब्लैक एंड व्हाइट है। फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लोगों को एक टास्क भी दिया है। दरअसल, टास्क ये है कि इस तस्वीर में मौजूद कितने लोगों को आप पहचान पाते हैं। अनुपम खेर ने यह भी बताया कि इनमें से कई लोग मनोरंजन जगत में अब जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं।
फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, '37 साल पुराने इस ग्रुप फोटो को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था। इनमें से कुछ लोग अब मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। देखते हैं इनमें से कितने लोगों को आप पहचान पाते हैं। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।'


एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, सरजी आप क्यों नहीं दिख रहे। मेरे चश्मे का नंबर बढ़ गया है या आप ही नहीं दिख रहे। बता दें कि इस फोटो में महाभारत के धृतराष्ट्र यानी गिरिजा शंकर, सुष्मिता मुखर्जी, सतीश कौशिक, आलोक नाथ, शेखर सुमन और अरुण बख्शी जैसे बड़े एक्टर्स नजर आ रहे हैं। 
अनुपम खेर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके सिर पर काफी घने बाल नजर आ रहे हैं, जबकि अब वो पूरी तरह बाल्ड लुक में आ चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए उन्हें 'बाल कलाकार' कहते हुए पहचाना।
37 साल पुरानी फोटो शेयर कर अनुपम खेर ने पूछा, इनमें से आप किन किनको पहचानते हैं ? 37 साल पुरानी फोटो शेयर कर अनुपम खेर ने पूछा, इनमें से आप किन किनको पहचानते हैं ? Reviewed by Realpost today on 6:13 PM Rating: 5
Powered by Blogger.