हाल ही में मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन की एक शादी में एक दूल्हा इसका अपवाद साबित हुआ। ये दूल्हा अपनी शादी के मौके पर समाज के लिए कुछ हट के करना चाहता था। इसलिए उसने साथ फैरे लेने से पहले दुल्हन के साथ मिल कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
दरअसल दूल्हा दुल्हन शादी की सारी रस्मे निभा के जैसे ही सात फैरो के लिए जा रहे थे तभी वहां डॉक्टर की एक टीम आ पहुंची। इन डॉक्टर्स को देख लोग घबरा गए। फिर दुल्हे ने सब को शांत कर अपने दिल की इच्छा बताई। दुल्हे का कहना था कि वो थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेट करना चाहता हैं। इसलिए जो कोई भी अपनी इच्छा से इस ब्लड डोनेशन में मेरी हेल्प करना चाहता हैं वो आगे आकर अपना ब्लड दे सकता हैं।
इसके बाद दुल्हे की बात मान कई बारातियों ने कुछ यूनिट रक्त दान किया। इसके बाद दुल्हे ने दुल्हन के साथ मिलकर अपना रक्त भी दे दिया। ये रक्त थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों की मेडिकल सहायता ले लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दुल्हे की इस हरकत पर पहले तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान हुए थे लेकिन जब दुल्हे ने उन सबको अपनी इच्छा के बारे में विस्तार से समझाया तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बस फिर क्या था देखते ही देखते पुरे उज्जैन और मध्य प्रदेश में दुल्हे के इस नेक काम और अनोखी शादी की खबर फ़ैल गई। हर कोई दुल्हे की इस नेक सोच की सराहना कर रहा हैं।
फेरे से पहले एक ही बिस्तर पर लेट गए दुल्हा-दूल्हन, वजह जान...
Reviewed by Realpost today
on
6:14 PM
Rating:
