14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। और इसी के साथ खत्म हुआ उनका सफर, उनके सपने। सुशांत के आत्महत्या करने की ख़बर के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर फ़ैंस, फिल्म इंडस्ट्री तक लोग शोक मना रहे हैं। लोग हिंदी सिनेमा के इस उभरते हुए कलाकार के अचानक जाने से हैरान हैं।
थियेटर से छोटे पर्दे और फिर फिल्मों में करियर बनाने वाले सुशांत के कई बड़े सपने थे। इन्हीं सपनों ने सुशांत को स्टार बनाया। उन्होंने कम वक्त में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिसके लिए लोग हमेशा उन्हें याद करेंगे।

Sushant Singh Rajput
करियर में सुशांत ने खूब ऊंचाई देखी है। लेकिन अभिनेता के कुछ ख्वाब ऐसे हैं, जो अब कभी पूरे नहीं हो पाएंगे। आज से कुछ महीनों पहले सुशांत ने अपने 50 सपनों का जिक्र किया था। वो 50 सपने जो वो अपनी जिंदगी में पूरा करना चाहते थे। अपनी पर्सनल डायरी ने इन सपनों की लिस्ट सुशांत ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये सपने जो उनके दिल के करीब थे।

50 ख्वाब, जो अधूरे रह गए
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 सितंबर साल 2019 में अपने सपनों की लिस्ट शेयर की थी, जिसका शीर्षक था 'MY 50 DREAMS & COUNTING!
- हवाई जहाज़ उड़ाना सीखना
- आइरनमैन ट्रायथलोन (स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग) की तैयारी करना
- बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना
- मोर्स कोड (टेलीकम्युनिकेशन की भाषा) सीखना
- स्पेस के बारे में सीखने में बच्चों की मदद करना

50 सपनों का जिक्र
- टेनिस के चैंपियन के साथ मैच खेलना
- चार तालियों वाला पुशअप करना
- एक हफ़्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए मॉनिटर करना
- ब्लू होल में गोता लगाना
- डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना
- एक हजार पेड़ लगाना

सपनों को अधूरा छोड़कर चले गए सुशांत
- दिल्ली कॉलेज के होस्टल में एक शाम गुजारना
- बच्चों को इसरो या नासा में वर्कशॉप के लिए भेजना
- कैलाश पर्वत पर ध्यान लगाना
- चैंपियन क साथ पोकर खेलना
- किताब लिखना
- सर्न की लैब देखने जाना
- ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना

सुशांत के सपने
- नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना
- छह महीने में सिक्स पैक एब्स बनाना
- सेनोटेस में तैराकी करना
- जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना
- जंगल में एक सप्ताह गुज़ारना
- वैदिक ज्योतिष को समझना
- डिज़्नीलैंड जाना
- लीगो की लैब देखने जाना
- एक घोड़ा पालना

50 सपनों की लिस्ट
- दस तरह के डांस फॉर्म सीखना
- फ्री शिक्षा के लिए काम करना
- एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखना और उसका अध्ययन करना
- योग सीखना
- अंटार्कटिका घूमने जाना
- महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना
- एक सक्रिय ज्वालामुखी की फोटोग्राफी करना
- खेती सीखना

लैंबर्गिनी खरीदना चाहते थे सुशांत
- बच्चों को डांस सिखाना
- दोनों हाथों से एक समान तीरंदाज़ी करना
- रेसनिक-हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब को पूरा पढ़ना
- पॉलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना
- पचास गानों को गिटार पर बजाना सीखना
- चैंपियन के साथ शतरंज खेलना
- लैंबर्गिनी खरीदना
- वियना के सेंट स्टिफ़न कैथेड्रेल जाना

सपनों का आखिरी पन्ना
- विज़िबल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग करना
- इंडियन डिफ़ेंस फोर्सेज़ के लिए बच्चों को तैयार करना
- स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना
- सर्फ़ बोर्ड पर लहरों से खेलना
- आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर काम करना
- ब्राज़ील की डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना
- ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना
सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी- सामने आई उनके 50 सपनों की लंबी लिस्ट, जो अब अधूरे रह गए
Reviewed by Realpost today
on
1:06 AM
Rating: