सुशांत के सुसाइड से ठीक पहले एक्स GF ने शेयर की भावुक पोस्ट, लिखा- ‘भगवान लोगों को..’

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ चुके सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड की एक संदिग्ध पोस्ट सामने आई है जो उन्होंने सुशांत की मौत के महज कुछ घंटो पहले ही शेयर की थी।
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन से एक दुखभरा कोटेशन शेयर किया है। इसमें लिखा गया है, ‘भगवान लोगों को हमारी जिंदगी से निकालते हैं क्योंकि उन्होंने वो बातें सुनी हैं जो आपने नहीं सुनी’। इस पोस्ट का इशारा अंदाजन सुशांत सिंह राजपूत की ओर हो सकता है।
चर्चा में थी अंकिता लोखंडे की सगाई
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। हाल ही में अंकिता ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से ही उनकी सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि इस मामले पर अंकिता और विक्की ने कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।
6 साल के रिलेशनशिप के बाद हुआ था ब्रेकअप
सुशांत और अंकिता की मुलाकात पॉपुलर टीवी शो पवित्र रिश्ता में हुई थी। दोनों को साथ काम करते हुए प्यार हुआ और दोनों लिवइन में आ गए। सुशांत-अंकिता इंडस्ट्री की सबसे पंसदीदा जोड़ी थी। साल 2016 में हुए ब्रेकअप का कारण लगातार अंकिता लोखंडे का एल्कॉहोलिक होना और सुशांत सिंह के अफेयर बताए जा रहे थे। इन खबरों से भड़ककर सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, ना ही वो एल्कॉहोलिक है और ना ही मैं वुमनाइजर हूं। लोग अलग हो जाते हैं और ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
सुशांत के सुसाइड से ठीक पहले एक्स GF ने शेयर की भावुक पोस्ट, लिखा- ‘भगवान लोगों को..’ सुशांत के सुसाइड से ठीक पहले एक्स GF ने शेयर की भावुक पोस्ट, लिखा- ‘भगवान लोगों को..’ Reviewed by Realpost today on 1:10 AM Rating: 5
Powered by Blogger.